A सही है
B सही है
A और B दोनों सही हैं
इनमें से कोई नहीं
हाल ही में ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले की पहाड़ी इलाकों में निवास करने वाले बोंडा जनजाति के लोग COVID-19 से संक्रमित पाए गए। बोंडा, मुंडा नृजातीय समूह से संबंधित एक जनजाति है जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश के जंक्शन (तीन राज्यों की आपस में मिलने वाली सीमा) के पास दक्षिण-पश्चिम ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले के पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करते हैं। ये भारतीय संविधान के तहत अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं और रेमो (Remo) के नाम से भी जाने जाते हैं। इन्हें भारत के विशेष रूप से कमज़ोर आदिवासी समूह के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है। भारत में इनकी जनसंख्या लगभग 7000 है। भारत में बंधुआ मज़दूर या गोटी प्रणाली को बोंडा लोगों द्वारा गुफाम के रूप में जाना जाता है। ओडिशा 62 जनजातीय समुदायों (भारत में जनजातीय आबादी का सबसे बड़ा विविध समूह) का निवास स्थान है।
Post your Comments