200 अरब डॉलर की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति कौन बने हैं -

  • 1

    जेफ बेजोस

  • 2

    बिल गेट्स

  • 3

    मुकेश अंबानी

  • 4

    मार्क जुकरबर्ग

Answer:- 1
Explanation:-

कोविड-19 की वजह से टेक्नोलॉजी कंपनियों की संपत्ति में जमकर इजाफा हो रहा है। दुनिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति अमेजन के संस्‍थापक और सीईओ जेफ बेजोस (56 )पहले से अब और धनी हो गए हैं। उनकी संपत्ति बढ़कर 204.6 अरब डॉलर हो गई है। उनकी यह संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बिल गेट्स से 90 अरब डॉलर अधिक है। बिल गेट्स की संपत्ति 116.1 अरब डॉलर है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति भी बढ़कर 109.1 अरब डॉलर हो गई है। 26 अगस्त 2020 को मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जेफ बेजोस अमेज़न.कॉम के संस्थापक, अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अमेज़न.कॉम बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

Post your Comments

priya

  • 30 Aug 2020 01:23 PM

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book