हाल ही में भारत सरकार द्वारा रास्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि बढ़ा दी गयी ,इसके संबंध में कौन सा कथन सत्य नही है – A. राजीव गाँधी खेल अवार्ड् 7.5 लाख  से बढ़ाकर 25 लाख B. अर्जुन अवार्ड्  5 लाख  से बढ़ाकर 15 लाख C. द्रोणाचार्य अवार्ड 5 लाख  से बढ़ाकर 12 लाख

  • 1

    केवल A असत्य है

  • 2

    केवल B असत्य है

  • 3

    केवल C असत्य है

  • 4

    A, B और C तीनों असत्य हैं

Answer:- 3
Explanation:-

केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार में पुरस्कार राशि में वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने 29 अगस्त 2020 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यह घोषणा की। खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि अंतिम बार 2008 में बढ़ाई गई थी। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये की पिछली राशि से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। अर्जुन पुरस्कार को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार प्राप्त करने वाले, जिन्हें पहले 5 लाख रुपये दिए जाते थे, अब उन्हें नकद पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि द्रोणाचार्य  (रेगुलर) को प्रति पुरस्कार 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख दिए जाएंगे। ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1991–92 में हुई थी। यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book