हाल ही चर्चित जारवा जनजाति संबंधित है -

  • 1

    अंडमान निकोबार द्वीप समूह से

  • 2

    लक्षद्वीप से

  • 3

    उत्तराखण्ड से

  • 4

    दादरा नागर और हवेली से

Answer:- 1
Explanation:-

हाल ही में ग्रेट अंडमानी जनजाति के नौ लोगों के COVID-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन ने जारवा जनजाति  के लोगों के लिये COVID-19 परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 6 अधिसूचित अनुसूचित जनजातियाँ हैं - निकोबारी जनजाति ,जारवा, ओंगे, ग्रेट अंडमानी, शोम्पेन एवं सेंटीनली को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों में सूचीबद्ध किया गया है। जारवा जनजाति को COVID-19 के किसी भी संभावित प्रसार से बचने के लिये छोटे समूहों में रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण अंडमान एवं मध्य अंडमान द्वीप समूह, जारवा जनजाति का निवास स्थान है। जारवा पुरुष एवं महिला दोनों पेड़ों से जंगली शहद संग्रहित करते हैं। शहद संग्रह के दौरान समूह के सदस्य अपनी खुशी व्यक्त करने के लिये गाना गाते हैं। जारवा लोग शहद संग्रहण के दौरान मधुमक्खी भगाने वाले पौधे जैसे-ऑयेकवलिन की पत्तियों को चबाते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book