वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में GDP में कितनी गिरावट हुई -

  • 1

    3.9 प्रतिशत

  • 2

    22.9 प्रतिशत

  • 3

    23.9 प्रतिशत

  • 4

    13.9 प्रतिशत

Answer:- 3
Explanation:-

भारत की GDP में अप्रैल से जून तक जीडीपी ग्रोथ रेट में 23.9 प्रतिशत गिरावट आई है, जो आज तक की सबसे बड़ी गिरवट है। हमारी इकोनॉमी इतनी ज्‍यादा गिर गई है कि इसको रिकवर करने में एक क्‍वार्टर – दो क्‍वार्टर नहीं, दो से तीन साल लग सकते हैं। भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है। तिमाही (क्‍वार्टर) का जीडीपी निकालना 1996 से निकालना शुरू किया था।(उससे पहले सिर्फ ईयरली डेटा होता था।) 2019-20 का जीडीपी, जो मार्च में बीत चुका है। 1st Quarter : 5.2% 2nd Quarter : 4.4 % 3rd Quarter : 4.1% 4th Quarter : 3.1 % 40 साल पहले 1979-80 में जीडीपी नेगेटिव में -5.2 प्रतिशत (पूरे साल) में रहा था। पिछले 70 सालों में कब-कब नेगेटिव ग्रोथ रेट? 1957-58 : -2.64% 1965-66 : -3.7% 1972-73 : -0.3% 1979-80 : -5.24% आशंका है कि वित्‍त वर्ष 2020-21 में ईयरली जीडीपी ग्रोथ रेट -10 प्रतिशत हो सकती है। हमारी अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया में पांचवें नंबर की है। अगर  जी7 देशों की बात करें तो  सबसे खराब हालत इंडिया की है। (अप्रैल-जून तिमाही) जापान - 7.6%, अमेरिका - 9.5%,जर्मनी - 10.1%, कनाडा - 12%, इटली - 12.4%,  फ्रांस - 13.8%, यूके -20.4%
& इंडिया -23.9% है। (सिर्फ चीन है जो अप्रैल से जून तिमाही में +3.2%) अगर हम वजह की बात करें तो  बड़ी वजह तो कोरोना पेंडेमिक है, लेकिन सारी वजह कोरोना पेंडेमिक नही है। इसमें डीमोनेटाइजेशन, जीएसटी इन दोनों फैसलों ने हमारे अनऑर्गेनाइज्‍ड सेक्‍टर को तबाह कर दिया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book