हाल ही में किसे भारत के नए चुनाव आयुक्त का पदभार दिया गया -

  • 1

    जगमोहन सिंह

  • 2

    राजीव कुमार

  • 3

    अरूण अरोड़ा

  • 4

    संजीव कुमार

Answer:- 2
Explanation:-

राजीव कुमार ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इनसे पूर्व अशोक लवासा थे, जिन्होंने इस्तीफा देकर  ADB के उपाध्यक्ष पद को ग्रहण किया। इसके साथ ही अब वह मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त श्री सुशील चंद्रा के साथ भारत निर्वाचन आयोग में शामिल हो गए हैं। राजीव कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जिन्होंने भारत सरकार में 36 से अधिक वर्षों तक सेवा की है। वह फरवरी 2020 में भारत सरकार के वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अन्य तथ्य –  चुनाव आयोग की स्थापना - 25 जनवरी, 1950  संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं। भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book