हाल ही चर्चित प्रसिद्ध मरुस्थल दश्त-ए लुट स्थित है -

  • 1

    सऊदी अरब

  • 2

    अफगानिस्तान

  • 3

    ईरान

  • 4

    पाकिस्तान

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध मरुस्थल दश्त-ए लुट (Dasht-e Lut) से मीठे पानी के क्रस्टेशिया की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। ध्यान रहे अलग-अलग शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में क्रस्टेशिया की पहले से ही चार प्रजातियाँ ज्ञात हैं।  ईरानी संरक्षण जीवविज्ञानी ‘हादी फहीमी’ के सम्मान में क्रस्टेशिया की इस नई प्रजाति को फालोक्रिप्टिस फहीमी ) नाम दिया गया है, जिनकी वर्ष 2018 में एक हवाई जहाज़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। दश्त-ए लुट  दुनिया का 25वाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है और ईरान का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है।  दश्त-ए-काविर जिसे काविर-ए-नमक एवं ग्रेट साल्ट डेज़र्ट के रूप में भी जाना जाता है, ईरान का सबसे बड़ा मरुस्थल है। इसे 17 जुलाई, 2016 को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book