5 सितम्बर को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया जाता है -

  • 1

    शिक्षक दिवस

  • 2

    अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस

  • 3

    उपर्युक्त दोनों

  • 4

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

Answer:- 3
Explanation:-

शिक्षक दिवस – 5 सितम्बर भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 05 सितंबर को होती है। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर 1888 को हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन को साल 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ-साथ साल 1931 में नाइटहुड और साल 1963 में ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नोबेल पुरस्कार के लिए 27 बार, साहित्य में नोबेल पुरस्कार के लिए 16 बार और नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 11 बार नामांकित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस – 5 सितम्बर संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 05 सितंबर को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को स्वयंसेवी और लोक-हितैषी कार्यक्रमों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के लिए दुनिया भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों और हितधारकों को संवेदनशील बनाने और जुटाने के लिए मनाया जाता है।  संयुक्त राष्ट्र ने 05 सितंबर को कलकत्ता में हुए मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में घोषित किया था। मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book