वर्चुअल रूप से आयोजित पाँचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया -

  • 1

    फग्गन सिंह कुलस्ती

  • 2

    नरेंद्र सिंह तोमर

  • 3

    पीयूष गोयल

  • 4

    प्रह्लाद सिंह पटेल

Answer:- 4
Explanation:-

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने 3 सितंबर, 2020 को वर्चुअल रूप से पाँचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान ब्रिक्स देशों में सांस्कृतिक क्षेत्र पर महामारी की स्थिति के प्रभाव पर चर्चा की गई और ब्रिक्स के भीतर संयुक्त सांस्कृतिक ऑनलाइन परियोजनाओं के संभावित कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।  वर्ष 2021 के अंत तक ब्रिक्स अलायंस ऑफ म्यूज़ियम के तत्वावधान में साझी विषय वस्तुओं पर एक डिजिटल ऑनलाइन प्रदर्शनी की मेजबानी करने की संभावनाओं की खोज करना।  ब्रिक्स अलायंस ऑफ लाईब्रेरीज के तत्वाधान में 2021 में भारत की ब्रिक्स प्रेजीडेंसी के दौरान ब्रिक्स कॉर्नर खोलना। यह कॉर्नर ब्रिक्स देशों के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित सूचना प्रसारित करेगा।   ब्रिक्स BRICS:-  स्थापना - 2009 प्रथम सम्मेलन - 2009 येक्तेरिनबर्ग (रूस) अंतिम जुड़ने वाला सदस्य देश - दक्षिण अफ्रीका 2010 (ब्राजील सम्मेलन में) BRIC शब्द के प्रतिपादक - जिम ओ नील (रूस) 2001 भारत में प्रथम बार ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन कब हुआ - 29 मार्च 2012 होटल ताज, (नई दिल्ली)

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book