निम्न में से किस राष्ट्रीय उद्यान में 3,000 हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि शामिल करने को मंज़ूरी दी गयी है -

  • 1

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • 2

    मानस राष्ट्रीय उद्यान

  • 3

    दुधवा राष्ट्रीय उद्यान

  • 4

    डिबरू सिकोहा राष्ट्रीय उद्यान

Answer:- 1
Explanation:-

असम सरकार ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 3,000 हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि शामिल करने को मंज़ूरी दी है। यह बेहतर वन्यजीव संरक्षण और भविष्य में मानव तथा वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति को कम करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। अतिरिक्त भूमि शामिल होने के साथ ही राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 914 वर्ग किमी हो जाएगा। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है। काजीरंगा में संरक्षण प्रयासों का अधिकांश ध्यान 'बड़ी चार' प्रजातियों- राइनो (Rhino), हाथी (Elephant), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger) और एशियाई जल भैंस (Asiatic Water Buffalo) पर केंद्रित है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान विश्व में लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडों का सबसे बड़ा निवास स्थान है। उद्यान में लगभग 2,400 गैंडे और 121 बाघ हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book