केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किस सरकारी योजना का नया लोगो लॉन्च किया है? 

  • 1

    लोकपाल

  • 2

    राष्ट्रीय बाँस मिशन

  • 3

    प्रधानमंत्री मुद्रा योजना 

  • 4

    आयुष्मान भारत योजना 

Answer:- 2
Explanation:-

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में 9 राज्यों में 22 बांस समूहों का उद्घाटन किया है। यह राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और कर्नाटक हैं। उन्होंने राष्ट्रीय बांस मिशन के लिए एक लोगो का भी अनावरण किया, जिसे एक प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया। राष्ट्रीय बाँस मिशन (एनबीएम) को प्रारंभ में 2006-07 में केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में शुरू किया गया था। 2014-15 में इसे एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Mission for Integrated Development of Horticulture - MIDH) के अंतर्गत शामिल कर लिया गया।  14वें वित्त आयोग (2018-19 तथा 2019-20) की शेष अवधि के दौरान सतत् कृषि के लिये राष्ट्रीय मिशन (National Mission for Sustainable Agriculture - NMSA) के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय बाँस मिशन (National Bamboo Mission - NBM) को स्वीकृति दी गई है।  14वें वित्त आयोग (2018-19 तथा 2019-20) की शेष अवधि के दौरान मिशन लागू करने के लिये 1290 करोड़ रुपए का (केंद्रीय हिस्से के रूप में 950 करोड़ रुपए के साथ) प्रावधान किया गया है।  

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book