पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन 13 सितंबर 2020 को निधन हो गया, वह किस राज्‍य से थे -

  • 1

    मध्य प्रदेश

  • 2

    झारखंड

  • 3

    बिहार

  • 4

    उत्तर प्रदेश

Answer:- 3
Explanation:-

रघुवंश प्रसाद सिंह जन्‍म 6 जून 1946 को बिहार के वैशाली में हुआ था। वह वैशाली लोकसभा क्षेत्र से पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्‍हीं के कार्यकाल में देश में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना) लागू हुआ था। यह कानून बनाने की जिम्‍मेदारी श्रम मंत्रालय को दी गई थी, लेकिन छह महीने में ही लेबर मिनिस्‍ट्री ने हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में ग्रामीण विकास मंत्रालय को कानून बनाने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। साइन्स ग्रेजुएट और गणित में मास्टर डिग्री वाली शैक्षणिक योग्यता वाले डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस कानून को बनवाने और पास कराने में अहम भूमिका निभाई। 2 फरवरी 2006 को एक साथ देश के 200 पिछड़े जिलों में इस कानून को लागू किया गया। इस कानून के चलते ग्रामीणों का मजदूरी या कमाने के लिए शहरों की ओर हो रहा पलायन रुक गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book