15 सितम्बर को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया जाता है -

  • 1

    इंजीनियर्स दिवस

  • 2

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

  • 3

    उपर्युक्त दोनों

  • 4

    इनमें से कोई नही 

Answer:- 3
Explanation:-

इंजीनियर्स दिवस – 15 सितम्बर 2020, इसी दिन भारत के महान अभियंता और भारत रत्न प्राप्तकर्ता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 सितंबर 1861 में मैसूर (कर्नाटक) में हुआ था और वर्ष 1968 में उनकी जन्म तिथि को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया था। वह भारत के ऐसे इंजीनियरों में से एक थे, जिन्‍होंने आधुनिक भारत की रचना की और देश को एक नया रूप दिया। उन्हें 1955 में भारत के निर्माण में उनके असाधारण योगदान के लिए 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day Of Democracy) – 15 सितम्बर। 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की थी & 2008 में मनाया गया। इसके उददेश्‍य दुनिया के हर कोने में सुशासन लागू करना है। भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जा सकता है क्योंकि यहां लगभग 60 करोड़ से ज्‍यादा लोग अपने मत का प्रयोग करके सरकार को चुनते हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book