हाल ही में चर्चित मेकेदातु परियोजना से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - 1 » कर्नाटक के रामनगरम ज़िले के कनकपुरा के पास इस परियोजना का निर्माण किया जाएगा। 2 » वर्ष 2017 में राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित 9,000 करोड़ रुपए की यह परियोजना केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय से अनुमोदन प्राप्त कर चुकी है किंतु इसे केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से अभी मंज़ूरी नहीं मिली है क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने इस परियोजना के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।  3 » यह परियोजना कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद का एक प्रमुख कारण है क्योंकि इसे कावेरी नदी पर बनाया जा रहा है जो दोनों राज्यों के लिये पानी के सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है।

  • 1

    केवल कथन 1 पुष्टि करता है।

  • 2

    केवल कथन 2 पुष्टि करता है।

  • 3

    केवल कथन 1 और 3 पुष्टि करता है।

  • 4

    1, 2 व 3 तीनों ही कथन पुष्टि करता है।

Answer:- 4
Explanation:-

मेकेदातु परियोजना → यह कर्नाटक के राम नगरम जिले में बनाया जा रहा है। इस परियोजना को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के मध्य विवाद है, क्योंकि इसे दोनों राज्यों के लिए महत्वपूर्ण नदी कावेरी पर बनाया जा रहा। हाल ही में इसे जल संसाधन मंत्रालय से तो मंजूरी मिल गयी परन्तु इसे केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से अभी मंज़ूरी नहीं मिली है। मेकेदातु परियोजना एक प्रकार की ‘मेकेदातु संतुलन भंडार’ है जिसे पीने के पानी के लिये भंडारण करने हेतु प्रस्तावित किया गया है।  मेकेदातु परियोजना एक गुरुत्त्व बांध है जो मेकेदातु में 67.16 टीएमसी जल संग्रहित करेगा। इसमें से 4.75 टीएमसी जल की आपूर्ति पेयजल के उद्देश्य से बंगलुरु को की जाएगी। इस परियोजना के निर्माण से कावेरी वन्यजीव अभयारण्य की 50 वर्ग किमी. की वन भूमि जलमग्न हो जाने की संभावना है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book