भारत में लाखों लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए 2020 के प्रतिष्ठित ‘एशिया गेम चेंजर अवार्ड’ से किस भारतीय शेफ को सम्‍मानित किया जाएगा -

  • 1

    संजीव कपूर

  • 2

    विकास खन्ना

  • 3

    विनीत भाटिया

  • 4

    अदिति मदान

Answer:- 2
Explanation:-

यह पुरस्कार उन्हें भारत में COVID-19 के दौरान लाखों लोगों को बड़े पैमाने पर अपने भोजन वितरण अभियान ‘FeedIndia’ के माध्यम से खाना-खिलाने के लिए दिया जाएगा। मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना ने इस अभियान को भारत से हजारों मील दूर न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित अपने घर से चलाया। पुरस्कार के लिए जिन छह लोगों का चयन किया गया है, उनमें खन्ना अकेले भारतीय हैं। एशिया के भविष्य के लिए सकारात्मक योगदान देने वाले असली नायकों की पहचान कर उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में अमेरिका के एक गैर-लाभकारी संगठन ‘एशिया सोसाइटी’ ने की थी। पुरस्कार समारोह अक्टूबर में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book