निम्न में से कौन सा कथन सत्य है - 1 » 1994 से, प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस के रूप में मनाया जाता है।  2 » विश्व अल्जाइमर दिवस 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है।  3 » साथ ही हर साल 21 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।

  • 1

    केवल कथन 1 सत्य है।

  • 2

    केवल कथन 2 सत्य है।

  • 3

    केवल कथन 1 व 2 सत्य है।

  • 4

    कथन 1, 2 व 3 तीनों सत्य है।

Answer:- 4
Explanation:-

21 सितम्बर → विश्व अल्जाइमर दिवस 1994 से हर साल अल्जाइमर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। अल्जाइमर एक मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है। इस बीमारी में व्यक्ति छोटी से छोटी बात को भी याद नहीं रख पाता है। जब यह बीमारी अत्यधिक बढ़ जाती है तो व्यक्ति को लोगों के चेहरे तक याद नहीं रहते हैं। 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है। 21 सितम्बर → अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस  हर साल 21 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे 24 घंटे तक अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाने के माध्यम से शांति के आदर्शों को मनाने और मजबूत करने के लिए विश्व को समर्पित किया था। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2020 की थीम “Shaping Peace Together.” है। यह महामारी के दौरान दया भाव, सहायता और आशा बनाए रखने पर आधारित है। इस वायरस से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों साथ खड़े रहों, और हमसे जुड़ें ताकि हम शांति को एक साथ आगे लेकर चल सकें। मुख्यालय → न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्थापना 24 अक्टूबर 1945, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव → श्री एंटोनियो गुटेरेस

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book