राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने भारत में अपराध की वार्षिक रिपोर्ट 2019 जारी की है निम्न में सत्य कथन है - 1. SC और ST के सदस्यों के खिलाफ अपराधों में क्रमशः 7% और 26% की वृद्धि हुई है। 2. 2019 में अनुसूचित जाति के खिलाफ सर्वाधिक अपराध उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए, राजस्थान और बिहार क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 3. अनुसूचित जनजाति के खिलाफ सर्वाधिक अपराध मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए, इसके पश्चात राजस्थान और ओडिशा का स्थान था। 4. अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं के बलात्कार के मामलों में उत्तर प्रदेश सर्वोच्च स्थान पर रहा, इसके पश्चात् राजस्थान और मध्य प्रदेश का स्थान था। 5. जनजातीय महिलाओं के बलात्कार की सर्वाधिक घटनाएं मध्य प्रदेश में दर्ज की गईं।

  • 1

    1, 2, 3 और 4 सत्य है।

  • 2

    2, 3, 4 और  5 सत्य है।

  • 3

    1, 2, 3, 4 और 5 सत्य है।

  • 4

    1, 2, 3 और 5 सत्य है।

Answer:- 4
Explanation:-

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के सदस्यों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि: 2018 के आंकड़ों की तुलना में 2019 में क्रमशः 7% और 26% से अधिक की वृद्धि हुई है। 2018 की तुलना में मामलों के पंजीकरण में 1.6% की वृद्धि हुई। 2019 में अनुसूचित जाति के खिलाफ सर्वाधिक अपराध उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। राजस्थान और बिहार क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। अनुसूचित जनजाति के खिलाफ सर्वाधिक अपराध मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए। इसके पश्चात राजस्थान और ओडिशा का स्थान था। अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं के बलात्कार के मामलों में राजस्थान सर्वोच्च स्थान पर रहा। इसके पश्चात् उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का स्थान था। जनजातीय महिलाओं के बलात्कार की सर्वाधिक घटनाएं मध्य प्रदेश में दर्ज की गईं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book