आर्कटिक क्षेत्र के सम्बन्ध में निम्न में से सत्य कथन है  कथन 1 : आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी ध्रुव के चारों ओर फैला एक भौगोलिक क्षेत्र है, जहाँ वर्ष भर मासिक औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहता है।   कथन 2 : आर्कटिक में बर्फ के नीचे कार्बन और ग्रीनहाउस गैसों का विशाल भंडार मौजूद है, और यह क्षेत्र कार्बन सिंक के रूप में भी कार्य करता है।

  • 1

    कथन 1 सत्य है 

  • 2

    कथन 2 सत्य है

  • 3

    दोनों कथन सत्य है

  • 4

    दोनों कथन असत्य है

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में चर्चित आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट के कारन आर्कटिक क्षेत्र चर्चा का विषय बन गया है।  आर्कटिक पर्माफ्रॉस्ट  :   पर्माफ्रॉस्ट (Permafrost) ऐसे स्थान को कहते हैं जो कम-से-कम लगातार दो वर्षों तक  कम तापमान पर होने के कारण जमा हुआ हो। पर्माफ्रॉस्ट में मृदा, चट्टान और हिम एक साथ पाए जाते हैं।  यह मुख्य तौर पर ध्रुवीय क्षेत्रों और ग्रीनलैंड, अलास्का, रूस, उत्तरी कनाडा और साइबेरिया के कुछ हिस्सों के ऊँचे पहाड़ों वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। वैश्विक तापमान में वृद्धि का पर्माफ्रॉस्ट पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और पर्माफ्रॉस्ट पिघलना शुरू हो गए हैं।

Post your Comments

Great explaination

  • 04 Oct 2020 06:15 PM

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book