हाल ही में एतिहासिक श्रम सहिंता को पारित किया गया है इसके सम्बन्ध में निम्न कथनों पर विचार करे - कथन 1: हाल ही में संसद ने तीन श्रम संहिताएं (लेबर कोड्स) पारित कीं हैं, जिनका उद्देश्य ऐतिहासिक "गेम चेंजर" श्रम कानूनों के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करना था। कथन 2: इस नई श्रम संहिता के तहत, 18000 रुपये मासिक से कम वेतन वाले एक राज्य से दूसरे राज्य में आने वाले सभी श्रमिक प्रवासी श्रमिक की परिभाषा के तहत आएंगे।

  • 1

    कथन 1 सत्य है

  • 2

    कथन 2  सत्य है

  • 3

    दोनों कथन सत्य है

  • 4

    दोनों कथन असत्य है

Answer:- 3
Explanation:-

संसद ने तीन श्रम संहिताएं (लेबर कोड्स) पारित कीं हैं, जिनका उद्देश्य ऐतिहासिक "गेम चेंजर" श्रम कानूनों के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करना था। राज्यसभा द्वारा ध्वनि मत के माध्यम से अपनी स्वीकृति देने के बाद यह श्रम सहिंता पारित की गई। लोकसभा ने 22 सितंबर को यह विधेयक पारित किया था। इन तीन श्रम संहिताओं में निम्नलिखित हैं - शामिल औद्योगिक संबंध संहिता, 2020: यह विधेयक हरेक संस्था में समयबद्ध विवाद समाधान प्रणाली प्रदान करने का प्रयास करता है। व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति संहिता, 2020 (OSH कोड): इस विधेयक में श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण की परिकल्पना की गई है। सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020: इस विधेयक का उद्देश्य व्यापक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शामिल करने के लिए एक ढांचा या तंत्र प्रदान करना है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book