ISRO अपने शुक्र मिशन को किस एजेंसी के भागीदारी के साथ 2025 में लांच करेगा -

  • 1

    GNES (द स्पेस सेंटर फॉर स्पेस इन्वॉर्मेट)

  • 2

    KIPL (द स्पेस सेंटर फॉर स्पेस प्लानेट)

  • 3

    CNES (द स्पेस सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज़)

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

ISRO अपने शुक्र मिशन को फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी CNES (द स्पेस सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज़) की भागीदारी के साथ वर्ष 2025 में शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ्रांस उन तीन राष्ट्रों में से एक है, जिनके साथ भारत अंतरिक्ष, परमाणु और रक्षा के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है। अन्य दो देश संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस हैं। मार्च, 2018 में दोनों देशों ने ‘अंतरिक्ष सहयोग के लिए एक संयुक्त विजन’ जारी किया था। इसरो के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान परियोजना’ पर भी भारत और फ्रांस एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसका लक्ष्य वर्ष 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजना है। भारत – फ्रांस अन्य तथ्य → 27 जुलाई, 2020 को राफेल जेट के पहले बैच ने फ्रांस से उड़ान भरी थी और 29 जुलाई, 2020 को भारत पंहुचा। यह विमान अम्बाला एयरफ़ोर्स स्टेशन में उतरा। 2016 में भारत सरकार ने फ्रेंच कंपनी दसॉल्ट एविएशन को 36 राफेल जेट का ऑर्डर दिया था। यह सौदा 59,000 करोड़ रुपये में हुआ था। पहले सेट के आने के साथ, बाकी 31 जेट्स को 2021 तक पहुंचाया जाना है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book