‘न्यू कैलेडोनिया’ संबंधित निम्न में से कौन सा कथन सत्य है - 1. यह दक्षिणी प्रशांत महासागर में अवस्थित फ्राँसीसी उपनिवेश है। 2. यहाँ 4 अक्टूबर, 2020 को हुए जनमत संग्रह में कुल 85.6% लोगों ने मतदान किया, जिसमें  53.25% लोगों ने फ्राँस से अलग न होने का समर्थन किया है। 3. इससे पहले वर्ष 2018 में हुए जनमत संग्रह में 56.4% लोगों ने फ्राँस के साथ बने रहने का समर्थन किया था, जबकि 43.6% लोगों ने फ्राँस से अलग एक स्वतंत्र ‘न्यू कैलेडोनिया’ के पक्ष में मतदान किया।

  • 1

    1 और 2 सही है।

  • 2

    1 और 3 सही है।

  • 3

    2 और 3 सही है।

  • 4

    उपर्युक्त सभी सही है।

Answer:- 4
Explanation:-

न्यू कैलेडोनिया दक्षिणी प्रशांत महासागर में अवस्थित फ्रांसीसी उपनिवेश है, जहाँ 4 अक्टूबर, 2020 को हुए जनमत संग्रह में कुल 85.6% लोगों ने मतदान किया, जिसमें  53.25% लोगों ने फ्राँस से अलग न होने का समर्थन किया है। इस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय होने के साथ ही न्यू कैलेडोनिया खनिज संसाधनों में भी समृद्ध माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार, विश्व में ज्ञात कुल निकल (Nickel) धातु भंडार का लगभग 10% न्यू कैलेडोनिया में मौजूद है। वर्तमान में इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता के बीच यह द्वीप सामरिक दृष्टि से फ्राँस के लिये बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। न्यू कैलेडोनिया के निर्यात (अधिकांशतः निकल धातु) का एक बड़ा हिस्सा चीन को किया जाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book