फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 के क्षेत्र में दिए गये नोबल पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - 1. यह अवार्ड हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिए प्रदान किया गया। 2. जिसे हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

  • 1

    केवल 1 सही है

  • 2

    केवल 2 सही है

  • 3

    1 व 2 दोनों सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार के लिए हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से उनकी हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिए प्रदान किया गया। हार्वे जे. अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम. राइस ने सेमिनल डिस्कवरी की हैं, जिसके कारण एक नावेल वायरस, हेपेटाइटिस C वायरस की पहचान हुई। हेपेटाइटिस C वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं को संभव बनाया जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1,118,000 से अधिक) की पुरस्कार राशि के साथ दिया जाता  है, नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book