भारत और किस देश ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु WTO से नियमों में राहत मांगी है -

  • 1

    रूस

  • 2

    दक्षिण अफ्रीका

  • 3

     नेपाल

  • 4

    चीन

Answer:- 2
Explanation:-

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु विश्व व्यापार संगठन से नियमों में राहत मांगी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इन दवाओं के मामले में बौद्धिक संपदा नियमों से छूट देने को कहा है। बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) विश्व व्यापार संगठन द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संधि है। इसमे बौद्धिक संपदा के अधिकारों के न्यूनतम मानकों को तय किया गया है। अन्य तथ्य:- विश्व व्यापार संगठन (WTO) एकमात्र वैश्विक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रों के मध्य व्यापार नियमों से संबंधित है। विश्व व्यापार संगठन में 164 सदस्य (यूरोपीय संघ सहित) एवं 23 पर्यवेक्षक सरकारें (जैसे ईरान, इराक, भूटान, लीबिया आदि) हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book