साल 2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया -

  • 1

    एलिस मुनरो

  • 2

    लुईस ग्लूक

  • 3

    पीटर हाडके

  • 4

    बॉब डाइलॉन

Answer:- 2
Explanation:-

साल 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लूक को "उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए दिया गया है जो कि खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है"।  साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है। अमेरिकी कवि लुईस ग्लुक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था और वह वर्तमान में कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहती हैं।  लेखन के अलावा, वह येल विश्वविद्यालय, न्यू हेवन, कनेक्टिकट में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उन्होंने 1968 में फर्स्टबोर्न के साथ अपने लेखन शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध हो गई।  इससे पहले उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, उनमें पुलित्जर पुरस्कार (1993) और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (2014) भी शामिल है। 2 बार स्थगित हो चुका है साहित्य का नोबेल पुरस्कार -  वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में दो बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित किया जा चुका है। 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे पहली बार स्थगित किया गया था। दूसरी बार इसे 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण स्थगित किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book