अर्थशॉट पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये – 1. 8 अक्टूबर, 2020 को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने एक नया 50 मिलियन पाउंड का अर्थशॉट पुरस्कार लॉन्च किया। 2.  इसका उद्देश्य विश्व की कुछ सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के लिये सबसे नवीन समाधानों का वित्तपोषण करना है। 3.  ये पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किये जाएंगे जो वर्ष 2030 तक दुनिया की सबसे गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के कम-से-कम 50 समाधान प्रस्तुत करेंगे। 4.  पहला पुरस्कार समारोह वर्ष 2021 में लंदन में आयोजित होगा।

  • 1

    1 और 2 सही है

  • 2

    2 और 4 सही है

  • 3

    1, 2 और 4 सही है

  • 4

    उपर्युक्त सभी सही हैं

Answer:- 4
Explanation:-

8 अक्टूबर, 2020 को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम / ड्यूक ऑफ कैंब्रिज ने एक नया 50 मिलियन पाउंड का अर्थशॉट पुरस्कार लॉन्च किया। इसका उद्देश्य विश्व की कुछ सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के लिये सबसे नवीन समाधानों का वित्तपोषण करना है। वर्ष 2021 से वर्ष 2030 तक यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष प्रिंस विलियम द्वारा पाँच विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे। पहला पुरस्कार समारोह वर्ष 2021 में लंदन में आयोजित होगा। ये पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किये जाएंगे जो वर्ष 2030 तक दुनिया की सबसे गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं के कम-से-कम 50 समाधान प्रस्तुत करेंगे। अर्थशॉट पुरस्कार को प्रिंस विलियम और रॉयल फाउंडेशन दोनों की ओर से अब तक की सबसे बड़ी पहल माना गया है। दिसंबर, 2019 में पहली बार इस पुरस्कार को प्रस्तुत किया गया था। मूनशॉट पुरस्कार-:  अर्थशॉट पुरस्कार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी द्वारा शुरू किये गए ‘मूनशॉट पुरस्कार’ से प्रेरित है, जिसने मनुष्य को चंद्रमा पर भेजने के लिये एक संगठित लक्ष्य के आसपास लाखों लोगों को एकजुट किया और 1960 के दशक में नई तकनीक के विकास को उत्प्रेरित किया।  ‘अर्थशॉट्स’-:  अर्थशॉट पुरस्कार पृथ्वी के लिये साधारण किंतु महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों में से पाँच ‘अर्थशॉट्स’ के आसपास केंद्रित है जिनके लक्ष्य को यदि वर्ष 2030 तक हासिल कर लिया जाता है तो आने वाली पीढ़ियों के के साथ-साथ वर्तमान पीढ़ी के जीवन में सुधार होगा। ये पाँच निम्नलिखित हैं: 1. प्रकृति की रक्षा एवं पुनर्स्थापना। 2. स्वच्छ वायु। 3. महासागरों को पुनर्जीवित करना। 4. अपशिष्ट मुक्त दुनिया का निर्माण। 5. जलवायु को ठीक करना।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book