‘अबार्टेल्फुसा नामदफेंसिस’ संबंधित है –

  • 1

    एक मीठे जल की केकड़ा प्रजाति है।

  • 2

    यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित नामदफा टाइगर रिज़र्व में खोजा गया है।

  • 3

    उपर्युक्त दोनों सही है।

  • 4

    इनमें से कोई नही।

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में नामदफा टाइगर रिज़र्व में एक छोटी सी जलधारा के किनारे एक मीठे जल की केकड़ा प्रजाति ‘अबार्टेल्फुसा नामदफेंसिस’ को खोजा गया है।  पूर्वी हिमालयी जैव विविधता हॉटस्पॉट में अरुणाचल प्रदेश के नामदफा और अबोर हिल्स दो बड़े संरक्षित क्षेत्र हैं। नामदफा जिसे वर्ष 1983 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था, अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिये जाना जाता है। यह दुनिया में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जहाँ बड़ी बिल्लियों की चार प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें (1) बाघ (2) तेंदुआ (3) हिम तेंदुआ (4) धूमिल तेंदुए शामिल हैं।  अबोर हिल्स जो मिश्मी हिल्स एवं मिरी हिल्स से घिरी हुई है, ऐतिहासिक रूप से अबोर खोज यात्राओं के लिये प्रसिद्ध है। अबोर हिल्स चीन के साथ लगती सीमा के पास भारत के सुदूर पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश का एक क्षेत्र है। इन पहाड़ियों से ब्रह्मपुत्र की सहायक दिबांग नदी प्रवाहित होती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book