निम्नलिखित में से किसकी जयंती 11 अक्टूबर को मनायी गयी है -

  • 1

    जयप्रकाश नारायण

  • 2

    नानाजी देशमुख

  • 3

    1 व 2 दोनों

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

जयप्रकाश नारायण को भारत छोड़ो आंदोलन के नायक के रुप में भी जाना जाता था। उन्हें लोकप्रिय रुप से जेपी या लोक नायक कहा जाता था। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन, सर्वोदय आंदोलन और इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ जेपी आंदोलनों में एक प्रमुख भूमिका निभाई। 1965 में, उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला। उन्हें 1999 में (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। रामबृक्ष बेनीपुुरी ने जयप्रकाश नारायण की जीवनी लिखी शीर्षक था जयप्रकाश। नानाजी देशमुख एक समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे। उनका मूल नाम चंडिकादास अमृतराव देशमुख था। उन्होंने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रुप में कार्य किया। उन्हें 1999 में पद्म विभूषण और 2019 में भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book