सही  जोड़े का मिलान करिये - दिन                                     दिवस 1. 11 अक्टूबर                A. वर्ल्ड आर्थराइटिस डे 2. 12 अक्टूबर               B. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 3. 10 अक्टूबर               C. राष्ट्रीय डाक दिवस 4. 09 अक्टूबर               D. विश्व प्रवासी पक्षी दिवस कूट →

  • 1

    1-C, 2-B, 3-A, 4-D

  • 2

    1-C, 2-D, 3-A, 4-B

  • 3

    1-C, 2-D, 3-B, 4-A

  • 4

    1-B, 2-A, 3-D, 4-C

Answer:- 4
Explanation:-

वर्ल्ड आर्थराइटिस डे → 12 October हर साल 12 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों में गठिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो सूजन की ऐसी अवस्था है, जिसमे जोड़ों में दर्द और कठोरता का कारण बनती है, जो उम्र के साथ बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस → 11 October हर साल 11 अक्टूबर को लड़कियों के अधिकारों को मान्यता देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में लड़कियों द्वारा सामना की जा रही जरुरतों और चुनौतियों को उजागर करने और लड़कियों के सशक्तीकरण को बढ़ावा दने पर केंद्रित है। 2011 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को बालिका के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में घोषित करने का संकल्प अपनाया। थीम 2019 - “गर्ल फोर्स: अनस्क्रिप्टेड एंड अनस्टॉपेबल” थीम 2020 - “मेरी आवाज़ हमारा समान भविष्य” विश्व प्रवासी पक्षी दिवस - 10 October विश्व भर में संकटग्रस्त श्रेणी के प्रवासी पक्षियों के संरक्षण हेतु जागरूकता अभियानों द्वारा विलुप्त होने से रोकने के लिए विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस साल में दो बार मनाया जाता है। पहला मई के दूसरे शनिवार और दूसरा 10 अक्टूबर को। प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कमी, वेटलैंड के नष्ट होने, प्राकृतिक जल स्त्रोतों के समाप्त होने, हेविटाट के नष्ट हो जाने के कारण प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय डाक दिवस → 09 October भारत में हर साल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है, इसे विश्व डाक दिवस के विस्तार के रूप में मनाया जाता है, जिसे दुनिया भर में 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पिछले 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करना है, जिसकी स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा की गई थी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book