‘कामधेनु दीपावली अभियान’ का उद्देश्य क्या है -

  • 1

    गाय के जीवन को बढ़ावा देना है।

  • 2

    गाय के गोबर से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है।

  • 3

    गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा को बढ़ावा देना।

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 2
Explanation:-

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस वर्ष दीपावली त्योहार के अवसर पर ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ मनाने के लिये एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ का उद्देश्य गाय के गोबर से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। गाय के गोबर से बने उत्पादों में दीपक, मोमबत्तियाँ, अगरबत्ती, पेपरवेट, देवी-देवताओं की मूर्तियाँ आदि शामिल हैं। इस बार दीवाली पर गोबर से निर्मित 33 करोड़ दीपक जलाने के लिये 11 करोड़ परिवारों तक पहुँचना है। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग:- RKA की घोषणा केंद्रीय बजट 2019-20 में की गई थी। RKA की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 6 फरवरी, 2019 को की गई थी।  RKA भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (Ministry of Fisheries, Animal Husbandry & Dairying) के अंतर्गत आता है।  इसका उद्देश्य देश में गोवंश के संरक्षण, सुरक्षा और संवर्द्धन के साथ उनकी संख्या बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book