विश्व खाद्य दिवस से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - 1 » विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। 2 » वर्ष 2020 के लिये 'विश्व खाद्य दिवस' की थीम ‘ग्रो, नौरिश, सस्टेन टूगेदर’  है। 3 » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन के 75वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर 500 रुपए के मूल्‍य का एक स्‍मारक सिक्‍का जारी किया है।

  • 1

    केवल 1 सही है।

  • 2

    केवल 2 सही है।

  • 3

    केवल 3 सही है।

  • 4

    केवल 1 & 2 सही है।

Answer:- 4
Explanation:-

विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है, ताकि अच्छे भोजन और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। विश्व खाद्य दिवस 2020 की थीम “Grow, nourish, sustain. Together. Our actions are our future” है। खाद्य और कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की सबसे बड़ी विशेषज्ञता प्राप्त एजेंसियों में से एक है जिसकी स्‍थापना वर्ष 1945 में कृषि उत्‍पादकता और ग्रामीण आबादी के जीवन निर्वाह की स्‍थिति में सुधार करते हुए पोषण तथा जीवन स्‍तर को उन्नत बनाने के उद्देश्य के साथ की गई थी। खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है। नोट » 1. भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक भारत को ट्रांस फैट मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित लक्ष्य से एक वर्ष पहले ही हासिल कर लिया जाएगा। 2. खाद्य एवं कृषि संगठन के 75वें स्‍थापना दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री ने हाल ही में विकसित फसलों की 17 किस्मों जैसे-एमएसीएस 4028 गेहूँ, मधुबन गाजर आदि को राष्ट्र को समर्पित किया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book