किस राज्य ने महिलाओं के खिलाफ जागरुकता बढ़ाने और अपराध से निपटने के लिए ‘मिशन शक्ति’ शुरु किया है -

  • 1

    आंध्र प्रदेश

  • 2

    ओड़िशा

  • 3

    बिहार

  • 4

    उत्तर प्रदेश

Answer:- 4
Explanation:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मिशन शक्ति शुरु किया है। यह उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बारे में जागरुकता बढ़ाने और अपराधों से निपटने के लिए 6 महीने का लंबा कार्यक्रम है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में अभियान की शुरुआत की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दो चरण हैं - ‘मिशन शक्ति’ और ‘ऑपरेशन शक्ति’ मिशन शक्ति → महिला सुरक्षा से संबंधित जागरुकता अभियान » लिंग आधारित संवेदीकरण, प्रशिक्षण, कॉर्पोरेट गतिविधि, वॉयस मैसेज, साक्षात्कार, दुर्गा पूजा में कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक पंडाल, लोगों को जागरुकता करने के लिए हर महीने सप्ताह भर अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के निष्पादन और निगरानी के लिए सरकार द्वारा नियुक्त महिला नोडल अधिकारी हेल्पलाइनों - 1090, 181, 1076, 108 और 102 के बारे में जागरुकता पैदा करने का प्रयास करेंगे। ऑपरेशन शक्ति → यह वह प्रवर्तन अभियान है, जिसमें पुलिस उन लोगों को पंजीकृत करेजी जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए सजा काटने के बाद जेल से बाहर आए हैं ताकि उन पर नजर रखी जा सके।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book