निम्न में से कौन सा दिवस 20 अक्टूबर को मनाया जाता है -

  • 1

    राष्ट्रीय एकजुटता दिवस

  • 2

    विश्व सांख्यिकी दिवस

  • 3

    उपर्युक्त दोनों

  • 4

    इनमें से कोई नही

Answer:- 3
Explanation:-

राष्ट्रीय एकजुटता दिवस - 20 अक्टूबर → भारत भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए हर साल 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकजुटता दिवस मनाता है। चीन ने 20 अक्टूबर 1962 को भारत पर हमला बोला था। यह युद्ध 21 नवंबर 1962 को समाप्त हुआ था। राष्ट्रीय एकजुटता दिवस हमें राष्ट्र के लिए एकता और अखंडता के महत्व की याद दिलाता है। विश्व सांख्यिकी दिवस  - 20 अक्टूबर → तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2020 को मनाया गया। इसकी थीम “Connecting the world with data we can trust” हैं। यह विषय विश्वास, आधिकारिक डेटा, नवाचार और राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणालियों में लोगों की भलाई के महत्व को दर्शाता है। 20 अक्टूबर 2010 को सामान्य रूप से “Celebrating the many achievements of official statistics” के विषय के साथ पहली बार विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया था। इसके बाद साल 2015 में, 96/282 प्रस्ताव से महासभा ने 20 अक्टूबर 2015 को दूसरे विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में सामान्य विषय “Better data, better lives,” के साथ-साथ 20 अक्टूबर को हर पांच साल में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाने का निर्णय लिया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book