हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये - 1 » वर्तमान में विश्व में लगभग 29 मिलियन महिलाएँ आधुनिक दासता की शिकार हैं। 2 » आधुनिक दासता का आशय किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को व्यवस्थित रूप से हटाने की उस प्रक्रिया से है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा अपने व्यक्तिगत या वित्तीय लाभ के लिये किसी दूसरे व्यक्ति का शोषण किया जाता है। 3 » ‘वाक फ्री’ और संयुक्त राष्ट्र के ‘एवरी वुमन एवरी चाइल्ड’ द्वारा आधुनिक दासता को समाप्त करने के लिये एक वैश्विक कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।

  • 1

    केवल 1 सही है।

  • 2

    केवल 2 सही है।

  • 3

    केवल 3 सही है।

  • 4

    उपर्युक्त सभी सही हैं।

Answer:- 4
Explanation:-

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के ‘स्टैक्ड ऑड्स’ (Stacked Odds) शीर्षक से प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 130 में 1 महिला आधुनिक दासता की शिकार है। इस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में विश्व में लगभग 29 मिलियन महिलाएँ आधुनिक दासता की शिकार हैं। आधुनिक दासता का आशय किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को व्यवस्थित रूप से हटाने की उस प्रक्रिया से है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा अपने व्यक्तिगत या वित्तीय लाभ के लिये किसी दूसरे व्यक्ति का शोषण किया जाता है। इसे समाप्त करने के लिए ‘वाक फ्री’ और संयुक्त राष्ट्र के ‘एवरी वुमन एवरी चाइल्ड’ नामक वैश्विक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। भारत की स्थिति और सुधार के प्रयास → रिपोर्ट में भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित देवदासी प्रथा पर चिंता व्यक्त की गई है, रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रथा में शामिल 98% लड़कियाँ घरेलू हिंसा और लगभग 92% लड़कियाँ बाल मज़दूरी की शिकार रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, असम के चाय बागानों और दक्षिण भारत के कताई कारखानों में लड़कियों के बंधुआ मज़दूर के रूप में कार्य करने के मामले सामने आए हैं। सुधार के महत्वपूर्ण प्रयास ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ & ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ और कार्यस्थलों पर महिलाओं के शोषण को रोकने के लिये विशाखा दिशा-निर्देशों के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण प्रयास किये गए हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book