‘काती बिहू त्यौहार’ से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये- 1. यह असम में अक्टूबर के महीने में मनाया जाने वाला एक कृषि त्यौहार है। 2. बिहू फेस्टिवल साल में एक नहीं बल्कि तीन बार आता है, जिसे तीन अलग अलग नामों से जाना जाता है।

  • 1

    केवल 1

  • 2

    केवल 2

  • 3

    1 व 2 दोनों

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

असम के अक्टूबर महीने में मनाया जाने वाला एक कृषि त्यौहार है - ‘काती बिहू त्यौहार’ काती बिहू असम के उन तीन बिहू त्योहारों (कृषि त्योहारों) में से एक है, जिसे राज्य में धूम-धाम से मनाया जाता है। काती बिहू को कंगाली बिहू यानि गरीबों का त्योहार (शब्द “कोंगाल” का अर्थ है “गरीबों”) के नाम से भी जाना जाता है, जिसे अक्टूबर के मध्य में मनाया जाता है जब फसलें उगने की अवस्था में होती है और किसानों के भंडार घट रहे होते हैं। यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसके दौरान लोग अपने घरों और कृषि क्षेत्रों को रोशन करते हैं। वे सांस्कृतिक नृत्य भी करते हैं और राज्य भर में दावतों का आयोजन किया जाता है। अप्रैल में मनाए जाने वाले बिहू को रोंगाली और बोहाग के नाम से जाना जाता है वहीं अक्टूबर के बिहू को कंगाली और काती के नाम से, तो जनवरी में मनाए जाने वाले को भोगली और माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। असम - राजधानी - दिसपुर राज्यपाल - जगदीश मुखी मुख्यमंत्री - सर्बानंद  सोनोवाल अन्य राज्यों के प्रमुख फसल त्यौहार - महाराष्ट्र - गुड़ी पाडवा। ‘हरेली’ पर्व - छत्तीसगढ़। नवाखाई - ओडिशा। उगड़ी/ उगादी वर्व - कर्नाटक और आंध्रप्रदेश।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book