हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला किस राज्य में रखेंगे -

  • 1

    सिक्किम

  • 2

    त्रिपुरा

  • 3

    मणिपुर

  • 4

    अरूणाचल प्रदेश

Answer:- 2
Explanation:-

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज त्रिपुरा में 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन राजमार्गों की कुल लंबाई 262 किलोमीटर होगी। त्रिपुरा में बनने वाली इस राजर्माग ​परियोजना में 2,752 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। जिससे बांग्लादेश के लिए अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय यातायात त्‍वरित तथा निर्बाध ढंग से शुरू हो जाएगा। इन राजमार्गों से त्रिपुरा में पर्यटन, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थानों के लिए बेहतर सम्‍पर्क, त्‍वरित और सुरक्षित यातायात की सुविधा प्राप्‍त होने से पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला है। इसके पूर्व में असम और मिजोरम स्थित है। पूर्व के अलावा त्रिपुरा की सीमा तीन ओर से बांग्लादेश से लगती है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book