‘भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2020 का आयोजन 22 से 25 दिसंबर 2020 को होगा, यह कौन सा वां संस्करण है -

  • 1

    छठा

  • 2

    दूसरा

  • 3

    आठवां

  • 4

    चौथा

Answer:- 1
Explanation:-

22 से 25 दिसंबर, 2020 के मध्य छठा भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, 2020 वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होगा। यह आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक कल्याण के लिए भारतीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी नवाचारों की भूमिका की झलक प्रस्तुत करेगा। यह महोत्सव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय विज्ञान भारती (VIBHA-Vijnana Bharti) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसमें भारतीय और विदेशी छात्रों, नवोन्मेषकों, शिल्पकारों, किसानों, वैज्ञानिकों तथा टेक्नोक्रेट्स के साथ भारतीय वैज्ञानिकों एवं संस्थानों की भागीदारी की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि महोत्सव का 5वां संस्करण 5-8 नवंबर, 2019 के मध्य कोलकाता में आयोजित किया गया था। इस महोत्सव की शुरूआत वर्ष 2015 में हुई थी। प्रथम एवं द्वितीय संस्करण नई दिल्ली में, तृतीय चेन्नई में एवं चतुर्थ संस्करण लखनऊ में आयोजित हुए थे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book