टाइफून मोलावे से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये – 1.टाइफून मोलावे वियतनाम में पिछले दो दशकों में आया सबसे बड़ा तूफान है। 2.टाइफून एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय तूफान है।

  • 1

    1 सही है

  • 2

    2 सही है

  • 3

    दोनों सही है।

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में मध्य वियतनाम में आए टाइफून मोलावे के कारण मूसलाधार वर्षा और भू-स्खलन की वजह से इस क्षेत्र में जन-धन की भारी क्षति हुई है। टाइफून मोलावे वियतनाम में पिछले दो दशकों में आया सबसे बड़ा तूफान है। 28 अक्टूबर, 2020 को इस तूफान के कारण वियतनाम के क्वांग नैम प्रांत के दो ज़िलों में भारी भू-स्खलन की घटनाएँ देखी गईं।    वियतनाम पहुँचने से पहले टाइफून मोलावे फिलीपींस से गुज़रा था, जहाँ इसके कारण आई बाढ़ और भू-स्खलन में कम-से-कम 16 लोगों की मौत हो गई। टाइफून, हरिकेन या चक्रवात ये सभी एक प्रकार के उष्णकटिबंधीय तूफान है। उत्तरी अटलांटिक महासागर और पूर्वोत्तर प्रशांत क्षेत्र में इसे हरिकेन कहा जाता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में इसे टाइफून और दक्षिण प्रशांत तथा हिंद महासागर में चक्रवात के नाम से जाना जाता है। उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में अधिकांश टाइफून मई से अक्तूबर के बीच आते हैं, हालाँकि ये वर्ष भर में कभी भी आ सकते हैं। वियतनाम की राजधानी – हनोई

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book