पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-01 के संदर्भ में कौन सा कथन सत्य है – 1. इसरो इसे 7 नवम्बर को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से लांच करेगा। 2. COVID 19 के बाद यह पहला लांच होगा। 3. यह पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल का 91 वां मिशन होगा।

  • 1

    केवल 1 सही है

  • 2

    केवल 2 और 3 सही है

  • 3

    केवल 1 & 2 सही है

  • 4

    तीनो सही है।

Answer:- 3
Explanation:-

इसरो 7 नवम्बर को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से PSLV-C49 के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-01 और नौ अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक अंतरिक्ष यान लांच करेगा। यह कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहला लांच होगा। EOS-01, एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन सहायता के क्षेत्र में उपयोग किया जाएगा। यह पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल का 51 वां मिशन होगा। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV):- यह भारत की तीसरी पीढ़ी का प्रक्षेपण यान है। यह 600 किमी. की ऊंचाई के सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में 1,750 किलोग्राम तक पेलोड ले जा सकता है। इसने भारत के दो महत्वपूर्ण मिशनों - 2008 में चंद्रयान-1 और 2013 में मार्स ऑर्बिटर स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लांच किया। पृथ्वी अवलोकन उपग्रह:- ये पृथ्वी के अवलोकन के लिए उपयोग किए जाने वाले रिमोट सेंसिंग उपग्रह हैं, जिनमें मौसम निगरानी, पर्यावरण निगरानी, मैपिंग आदि शामिल हैं। भारत के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट-3, रिसैट-2 बी, स्काटसैट-1 आदि हैं। भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (ISRO):- यह भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है जिसकी स्थापना 1969 में विक्रम साराभाई ने की थी। मुख्यालय: बेंगलुरू वर्तमान निदेशक: कैलासवादिवु सिवन

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book