ब्लू मून घटना से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये – 1.खगोलवैज्ञानिकों के अनुसार, 31 अक्टूबर, 2020 को चंद्रमा से संबंधित एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली, जिसे ‘ब्लू मून’ कहा जाता है। 2.जब पृथ्वी पर किसी माह में दो पूर्ण चंद्रमा होते हैं, तो दूसरे पूर्ण चंद्रमा को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है।

  • 1

    कथन 1 सही है।

  • 2

    कथन 2 सही है

  • 3

    दोनों कथन सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

खगोलवैज्ञानिकों के अनुसार, 31 अक्टूबर, 2020 को ‘ब्लू मून’ देखा गया। जब पृथ्वी पर किसी माह में दो पूर्ण चंद्रमा होते हैं, तो दूसरे पूर्ण चंद्रमा को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है। अक्टूबर माह में पहला पूर्व चंद्रमा 1 अक्टूबर, 2020 को देखने को मिला था, इस वर्ष ‘ब्लू मून’ की घटना संयोगवश 'हैलोवीन’ के साथ देखने को मिल रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के अनुसार, इससे पूर्व 'हैलोवीन’ और ‘ब्लू मून’ की घटना एक साथ वर्ष 1944 में देखने को मिली थी और आगे यह घटना वर्ष 2039 में देखने को मिलेगी। दरअसल चंद्रमा पर एक माह की अवधि 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकंड का होता है, यह अतिरिक्त समय एकत्रित होता रहता है और प्रत्येक 30 माह बाद किसी वर्ष में एक अतिरिक्त पूर्णिमा होती है। खगोलवैज्ञानिकों की माने तो जिस माह में ‘ब्लू मून’ की घटना होती है उस माह में पहली पूर्णिमा महीने की 1 अथवा 2 तारीख को होती है। अगली ‘ब्लू मून’ की घटना 31 अगस्त, 2023 को देखने को मिलेगी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book