पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2020 के संदर्भ में निम्न में कौन सा कथन असत्य है – 1. यह सूचकांक विश्व बैंक और वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के द्वारा जारी किया जाता है। 2. 2020 में केरल को बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य घोषित किया गया जबकि उत्तर प्रदेश निचले पायदान पर रहा। 3. छोटे राज्यों की श्रेणी में गोवा पहले स्थान पर है जबकि मेघालय और हिमाचल प्रदेश क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। 4. लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों की श्रेणी में शीर्ष है, इसके बाद पुडुचेरी और लक्षद्वीप का स्थान है।

  • 1

    केवल 2 और 3 सही है

  • 2

    केवल 1 और 4 सही है

  • 3

    केवल 1 और 3 सही है

  • 4

    केवल 3 और 4 सही है

Answer:- 2
Explanation:-

हाल ही में ‘पब्लिक अफेयर्स सेंटर’ द्वारा जारी किये गए पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2020 में, केरल को बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य घोषित किया गया जबकि उत्तर प्रदेश निचले पायदान पर रहा। इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में शहर-आधारित गैर लाभकारी संगठन ‘पब्लिक अफेयर्स सेंटर’ ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि राज्यों को सतत् विकास के संदर्भ में एक समग्र सूचकांक के आधार पर शासन प्रदर्शन  में स्थान दिया गया। बड़े राज्यों की श्रेणी में टॉप 3 राज्य : केरल, तमिलनाडु , आँध्रप्रदेश (निम्नतम स्तर पर – उत्तर प्रदेश)। छोटे राज्यों की श्रेणी में टॉप 3 राज्य : गोवा, मेघालय , हिमाचल प्रदेश (निम्नतम स्तर पर – मणिपुर)। केन्द्रशासित प्रदेश की श्रेणी में टॉप 3 प्रदेश : चंडीगढ़, पुदुचेरी, लक्षद्वीप (निम्नतम स्तर पर – दादर नगर हवेली)।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book