हॉकी इंडिया का नया अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है -

  • 1

    ज्ञानेंद्रो निंगोबम

  • 2

    राजिंदर सिंह

  • 3

    हरमनप्रीत कौर

  • 4

    राजीव सचान

Answer:- 1
Explanation:-

मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया था। ज्ञानेंद्रो मोहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे। वह 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के कार्यकारी अधिकारी भी रहे हैं। अहमद के कार्यकाल में हॉकी इंडिया ने 2018 विश्व कप समेत कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की मेजबानी की. मोहम्मद मुश्ताक के जुलाई में निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद से ज्ञानेंद्रो कार्यवाहक अध्यक्ष थे। हालांकि खेल मंत्रालय ने मुश्ताक अहमद से 2018 में उनका चुनाव राष्ट्रीय खेल कोड के कार्यकाल के दिशा निर्देशों का उल्लंघन के मामले में इस्‍तीफा पहले ही मांग लिया था। राष्ट्रीय खेल कोड के तहत कोई पदाधिकारी लगातार तीन बार पद पर नहीं रह सकता। हॉकी इंडिया की स्थापना: 20 मई 2009 मुख्यालय: नई दिल्ली

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book