हाल ही में घोषित रामसर स्थलों से संबंधित निम्न कथनों की पुष्टि कीजिये – 1- हाल ही में महाराष्ट्र के लोनार झील को रामसर स्थल घोषित किया गया। 2- आगरा की सूर सरोवर झील को रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता प्राप्त स्थलों की सूची में शामिल किये जाने की सूचना दी है।

  • 1

    कथन 1 सही है

  • 2

    कथन 2 सही है

  • 3

    दोनों कथन सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले की लोनार झील को रामसर स्थल घोषित किया गया है, अर्थात् ‘इंटरनेशनल रामसर कन्वेंशन ऑन वेटलैंड्स’ द्वारा ‘कंज़र्वेशन स्टेटस’ प्रदान किया गया है। यह नासिक ज़िले में नंदुर मद्महेश्वर पक्षी अभयारण्य जिसे जनवरी 2020 में रामसर स्थल घोषित किया गया था, के बाद राज्य का दूसरा रामसर स्थल है। ‘नंदुर मद्महेश्वर पक्षी अभयारण्य’ गोदावरी नदी के तट पर अवस्थित है। लोनार झील एक क्रेटर झील है | हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आगरा की सूर सरोवर झील को रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता प्राप्त स्थलों की सूची में शामिल किये जाने की सूचना दी है। सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य के भीतर स्थित इस झील को कीठम झील के नाम से भी जाना जाता है। सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य को वर्ष 1991 में पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था। यह झील उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के किनारे अवस्थित है। इस क्षेत्र में प्रवासी तथा स्थानीय पक्षियों की तकरीबन दो दर्जन प्रजातियाँ निवास करती हैं। रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता प्राप्त स्थलों की सूची में शामिल होने के कारण सूर सरोवर झील को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलेगी।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book