हाल ही में देश में गिद्धों के संरक्षण के लिये शुरू ‘गिद्ध कार्य योजना 2020-25’ के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य है – 1. 16 नवंबर, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री द्वारा इसकी शुरुआत की गयी। 2. भारत में गिद्धों की 11 अभिलिखित प्रजातियाँ हैं।

  • 1

    केवल 1 सही है

  • 2

    केवल 2 सही है

  • 3

    1 और 2 सही है

  • 4

    इनमें से कोई नहीं

Answer:- 2
Explanation:-

16 नवंबर, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने देश में गिद्धों के संरक्षण के लिये एक ‘गिद्ध कार्य योजना 2020-25’ शुरू की। भारत, 1990 के दशक के बाद से दुनिया में पक्षियों की आबादी में सबसे अधिक गिरावट वाले देशों में से एक है। हालाँकि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय वर्ष 2006 से गिद्धों के लिये एक संरक्षण परियोजना चला रहा है, किंतु अब इस परियोजना को वर्ष 2025 तक बढ़ाकर न केवल उनकी संख्या में गिरावट को रोकना है, बल्कि भारत में गिद्धों की संख्या को सक्रिय रूप से बढ़ाना है। वर्ष 1990 से वर्ष 2007 के बीच गंभीर रूप से संकटग्रस्त तीन प्रजातियों (ओरिएंटल व्हाइट-बैक, लॉन्ग-बिल्ड, स्लेंडर-बिल्ड) की संख्या में 99% तक गिरावट देखी गई है। रेड-हेडेड गिद्ध भी गंभीर रूप से संकटग्रस्त श्रेणी के अंतर्गत आ गए हैं, इनकी संख्या में 91% की गिरावट आई है, जबकि इजिप्टियन गिद्धों की संख्या में 80% तक गिरावट आई है। इजिप्टियन गिद्ध को 'संकटग्रस्त' श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि हिमालयन, बियर्ड और सिनेरियस गिद्धों को ‘निकट संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book