न्यूज़ीलैंड बर्ड ऑफ द ईयर 2020 प्रतियोगिता किसने जीता है - 

  • 1

    कबूतर

  • 2

    काकापो तोता

  • 3

    मुर्गा

  • 4

    बुलबुल

Answer:- 2
Explanation:-

गंभीर रूप से संकटग्रस्त काकापो तोता ने अभूतपूर्व रूप से दूसरी बार न्यूज़ीलैंड बर्ड ऑफ द ईयर 2020 प्रतियोगिता जीती है। ‘बर्ड ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता न्यूज़ीलैंड के पक्षियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये न्यूज़ीलैंड के स्वतंत्र संरक्षण संगठन ‘फॉरेस्ट एंड बर्ड’ द्वारा आयोजित एक वार्षिक प्रतियोगिता है। न्यूज़ीलैंड के संरक्षण विभाग के अनुसार, यह तोते की सबसे भारी प्रजातियों में से एक है। वर्ष 2019 काकापो का सबसे सफल प्रजनन काल रहा। काकापो तोता (जिसका माओरी भाषा में अर्थ ‘नाइट पैरेट’ है), जिसे ‘उल्लू तोता’ के रूप में भी जाना जाता है, न्यूज़ीलैंड का रात्रिचर एवं न उड़ पाने वाला तोता है। वर्तमान में इनकी कुल संख्या 147 है।  इसे IUCN की रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त में तथा CITES में परिशिष्ट 1 में सूचीबद्ध किया गया है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book