रानी लक्ष्मीबाई
इंदिरा गाँधी
उपर्युक्त दोनों
इनमें से कोई नही
इंदिरा गाँधी :- इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। वर्ष 1966 में वे देश की 5वीं प्रधानमंत्री बनीं। वर्ष 1975 में उनके कार्यकाल के दौरान भारत में आपातकाल लागू किया गया, जो कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ‘काला अध्याय’ माना जाता है। 31 अक्टूबर, 1984 को दो सिख अंगरक्षकों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। रानी लक्ष्मीबाई :- इस वर्ष रानी लक्ष्मीबाई की 192वीं जयंती मनायी गयी। इनका जन्म 19 नवंबर, 1828 को वाराणसी में हुआ था और उनके बचपन का नाम मणिकर्णिका तांबे था। वर्ष 1842 में 14 वर्ष की उम्र में इनका विवाह झाँसी के महाराजा गंगाधर राव के साथ कर दिया गया, उसके बाद से इन्हें लक्ष्मीबाई के नाम से जाना गया। महाराजा की मृत्यु के बाद अंग्रेज़ों ने ‘व्यपगत सिद्धांत’ (Doctrine of Lapse) का हवाला देते हुए महाराजा के दत्तक पुत्र दामोदर राव को झाँसी के सिंहासन के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। रानी लक्ष्मीबाई ने इस व्यवस्था का विरोध किया और जून 1857 में रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में झाँसी में विद्रोह प्रारंभ हो गया। झाँसी की सुरक्षा करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए युद्ध में 17 जून, 1958 रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु हो गई।
Post your Comments