भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम को किस महासागरीय क्षेत्र में नेवीगेशन सिस्टम के रूप में मान्यता प्राप्त हुई -

  • 1

    प्रशांत महासागर

  • 2

    आर्कटिक महासागर

  • 3

    हिंद महासागर

  • 4

    अटलांटिक महासागर

Answer:- 3
Explanation:-

21 नवंबर 2020 को भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को हिंद महासागर क्षेत्र में इसके संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा वर्ल्ड - वाइड रेडियो नेविगेशन सिस्टम के एक घटक के रूप में स्वीकार किया गया है। भारत, ‘विश्वव्यापी रेडियो नेविगेशन प्रणाली’ (World Wide Radio Navigation System- WWRNS) के एक भाग के रूप में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा मान्यता प्राप्त अपने स्वतंत्र भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के साथ दुनिया का चौथा देश बन गया है। अन्य तीन देश जिनके पास IMO द्वारा मान्यता प्राप्त नेविगेशन प्रणाली हैं, वे संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस एवं चीन हैं। अब अमेरिका के जीपीएस (GPS) और रूस के ग्लोनास (GLONASS) की तरह व्यापारिक जहाज़ों की जानकारी प्राप्त करने के लिये IRNSS का उपयोग किया जा सकेगा।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book