हाल ही में जिनेवा स्थित अंतर-संसदीय संघ (IPU) का बाह्य लेखापरीक्षक किसे चुना गया है -

  • 1

    गिरीश चंद्र मुर्मू

  • 2

    सत्य पाल मलिक

  • 3

    मनोज सिन्हा

  • 4

    शशिकांत शर्मा

Answer:- 1
Explanation:-

भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिये जिनेवा स्थित अंतर-संसदीय संघ (IPU) का बाह्य लेखापरीक्षक चुना गया है। इससे पूर्व गिरीश चन्द्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल थे, इनके बाद मनोज सिन्हा को वहाँ का उप राज्यपाल बनाया गया। भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (CAG) पूर्व में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे-  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) आदि के बाह्य लेखापरीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। अंतर-संसदीय संघ (IPU) अलग-अलग देशों की संसदों (Parliaments) का एक वैश्विक संगठन है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1889 में एक छोटे समूह के रूप में हुई थी और वर्तमान में यह अलग-अलग देशों की संसदों के एक वैश्विक संगठन के रूप में विकसित हुआ है। वर्तमान में इस संगठन में कुल 179 सदस्य देश शामिल हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book