भारत का पहला मॉस गार्डन किस राज्य में स्थापित किया गया है -

  • 1

    दिल्ली

  • 2

    गुजरात

  • 3

    उत्तराखंड

  • 4

    महाराष्ट्र

Answer:- 3
Explanation:-

यह देश का पहला ऐसा उद्यान है, जो कुमाऊं के नैनीताल जिले में 10 हेक्टेयर में फैला है। मॉस गार्डन, जिसे बनाने में लगभग एक साल का समय लगा था, का उद्घाटन वाटर मैन ऑफ इंडिया राजेंद्र सिंह (प्रसिद्ध जल संरक्षण कार्यकर्ता) ने किया था। देश का पहला मॉस गार्डन 10 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें एक व्याख्या केंद्र, 30 प्रतिनिधि मॉस प्रजातियां और अन्य ब्रायोफाइट प्रजातियां हैं, जिनमें IUCN रेड लिस्ट में सूचीबद्ध दो प्रजातियां (Hyophila involuta और Brachythecium bhanhanani) शामिल हैं और यहां 1.2 किलोमीटर के क्षेत्र में 'मॉस' की विभिन्न प्रजातियां हैं और इनके सबंध में वैज्ञानिक जानकारी प्रदर्शित की गई है। मॉस एक तरह की काई होती है जो दीवारों और पेड़ों पर हरे रंग की दिखाई देती है। इसका औषधि में बहुतायत में इस्तेमाल होता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book