हाल ही में चर्चित ‘निवार’ संबंधित है –

  • 1

    तमिलनाडु और पुडुचेरी ने चक्रवाती तूफान ‘निवार’ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।

  • 2

    चक्रवाती तूफान ‘निवार’ इस वर्ष उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र का चौथा चक्रवाती तूफान है।

  • 3

    पहले के तीन चक्रवातों में शामिल हैं- चक्रवात 'गति', चक्रवात 'अम्फान' और चक्रवात निसर्ग।

  • 4

    उपर्युक्त सभी से

Answer:- 4
Explanation:-

तमिलनाडु और पुडुचेरी ने चक्रवाती तूफान ‘निवार’ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान ‘निवार’ इस वर्ष उत्तर हिंद महासागर क्षेत्र का चौथा चक्रवाती तूफान है, पहले के तीन चक्रवातों में शामिल हैं- चक्रवात 'गति', चक्रवात 'अम्फान' और चक्रवात निसर्ग। चक्रवाती तूफान ‘निवार’ वर्ष 2018 में चक्रवात ‘गाजा’ के बाद दो वर्ष में तमिलनाडु में आने वाला दूसरा चक्रवात होगा। इस चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान ‘निवार’ का नाम ईरान द्वारा सुझाया गया है, जबकि चक्रवात ‘निसर्ग’ का नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया था और चक्रवात 'गति' का नाम भारत द्वारा सुझाया गया था।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book