हाल ही में किस राज्य में मशरूम की नई प्रजाति की खोज की गयी -

  • 1

    बिहार

  • 2

    गोवा

  • 3

    असम

  • 4

    अरूणाचल प्रदेश

Answer:- 3
Explanation:-

हाल ही में भारत एवं चीन के शोधकर्त्ताओं की एक टीम ने असम में मशरूम की नई प्रजाति की खोज की है। इन प्रजातियों में सबसे आकर्षक प्रजाति जिसे स्थानीय लोग ‘इलेक्ट्रिक मशरूम’ के रूप में वर्णित करते हैं केवल निर्जीव बाँस पर उगता है। इस प्रजाति को रोरीडोमायज़ फाइलोस्टैचायडिस नाम से नामांकित किया गया है जिसमें जैव-संदीप्ति जैसा विशेष गुण पाया जाता है अर्थात् यह अपना स्वयं का प्रकाश उत्पन्न करती है। यह रोरीडोमायज़ (Roridomyces) जीनस की पहली प्रजाति है जिसे भारत में खोजा गया है। वर्तमान में 12 अन्य प्रजातियाँ इस जीनस से संबंधित हैं जिनमें से पाँच जैव-संदीप्ति जैसे विशेष गुणों से युक्त हैं।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book